फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mon, 18 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 18 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बांसी नदी की बड़ी गंडक और छोटी गंडक के घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुआें ने डुबकी लगाई। स्नान के बाद दान-पुण्य किया और मंदिरों में पूजा-अर्चना करके परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। बांसी नदी के घाटों पर उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जनपदों के श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। देर रात तक सड़कें श्रद्धालुओं के आने से पटी रहीं। मेले में झूला, तमाशा वाले भी आए थे। रविवार को इनकी वापसी के समय भी सड़कों पर श्रद्धालुआें का तांता लगा रहा। मेले में लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता के अनुसार जनकपुर में विवाह के बाद भगवान राम बारातियाें के संग अयोध्या जाते समय यहां रात्रि विश्राम किए थे। इसीलिए इस स्थान का नाम बांसी पड़ा था। बांसी के बगल में ही रामघाट भी स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि सौ बार काशी में स्नान करने से जो पुण्य मिलता है, वह बांसी में एक बार स्नान करने से प्राप्त हो जाता है। यही वजह है कि प्राचीन समय से ही कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां भव्य मेला लगता है, जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग स्नान करने आते हैं। इस बार भी बांसी नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुआें की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसके अलावा छोटी गंडक के रगड़गंज, हेतिमपुर घाट और जनपद की सीमा से सटकर गुजरने वाली बड़ी गंडक में भी बहुत से लोगों ने डुबकी लगाई। श्रद्धालुआें ने इन पवित्र नदियों में डुबकी लगाने के बाद गोदान किया और पूजा-अर्चना करके दान-दक्षिणा दी।
विज्ञापन

झूला और तमाशावालों ने भी किया आकर्षित
बांसी नदी में स्नान करने आए श्रद्धालुआें के मनोरंजन के लिए घाट पर झूला लगा था। तमाशावाले तरह-तरह के करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। कोई हाथ में खजड़ी लेकर खांटी लोकगीत सुना रहा था तो कोई रस्सी पर दौड़ रहा था। मौत का कुआं भी लोगों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए बनाया गया था। स्नान-दान के बाद लोगों ने इसका लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए तैनात की गई थी पुलिस
बांसी घाट पर आए श्रद्धालुआें की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। महिला पुलिस भी ड्यूटी पर लगाई गई थी।
लगे थे विभिन्न स्टाल
बांसी मेले में श्रद्धालुआें की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार के स्टाल लगे थे। वे पेयजल से लगायत अन्य जरूरत की सुविधाएं मुहैया करा रहे थे। एक काउंटर ऐसा भी बनाया गया था, जहां से खोए-मिले लोगों के बारे में सूचनाएं दी जा रही थीं।

गोदान का होता है काफी महत्व
तमकुहीरोड। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद गोदान का विशेष महत्व है। इस दिन लोग मन्नत के अनुसार कोसी भी भरते हैं। इस बार भी सैकड़ों लोग रात्रि कल्पवास के दौरान नदी के किनारे कोसी भरे और स्थान पूजा के बाद गोदान किया। ऐसी धारणा है कि गोदान करने से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed