{"_id":"70-76428","slug":"Kushinagar-76428-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई में शिथिलता मिली तो कार्रवाई : डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई में शिथिलता मिली तो कार्रवाई : डीएम
Kushinagar
Updated Mon, 18 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। डीएम ने अपने कैंप कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की। शनिवार को देर शाम हुई इस बैठक में डीएम ने सभी एडीओ को निर्देश दिया कि अपने ब्लॉक के इंसेफेलाइटिस प्रभावित गांवाें में सफाईकर्मियों की टोलियां लगाकर सफाई कराएं। इसमें शिथिलता पाई गई तो संबंधित एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के साथ-साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलास्तरीय सफाई कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम रिग्जियान सैंफिल ने डीपीआरओ प्रभाकर को निर्देश दिया कि जिन गांवों में इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मृत्यु हुई है, वहां अनिवार्य रूप से एडीओ पंचायत के माध्यम से सफाई कराई जाए। जिन सफाईकर्मियों की लापरवाही पाई जाए उन्हें नियमानुसार बर्खास्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित करें। उन्हाेंने बैठक में भाग न लेने वाले एडीओ पंचायत का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्हाेंने बताया कि जिन गांवों में इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मृत्यु हुई है वहां 22 नवंबर को सफाई कराई जाएगी। उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारी एसएन पांडेय को निर्देश दिया कि इंसेफेलाइटिस से मरने वाले बच्चों का विवरण डीपीआरओ को तत्काल उपलब्ध करा दें।