फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रिश्तेदारों ने ही युवक की हत्या की थी

रिश्तेदारों ने ही युवक की हत्या की थी

Fri, 15 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 15 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
सेवरही। संपति हड़पने की लालच में रिश्तेदारों ने पिछले पांच नवंबर को बभनौली गांव के रहने वाले युवक अरविंद की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने तीन दिन बाद पिपराघाट गाव सें बरामद किया था। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार की सुबह आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

बीते पांच नवंबर को बभनौली गांव के रहने वाले 24 वर्षीय अरविंद उर्फ गोलू पुत्र मोती लाल की हत्या उसके सगे रिश्तेदारों ने करके शव को नदी में फेक दिया था। पुुलिस ने पिपराघाट गाव के पास नदी से तीन दिन बाद शव को बरामद किया। मृतक के बहन रूपा की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष सेवरही विजय राज सिह के मुताबिक मामले में वंाछित चार अभियुक्त बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन पांच बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में खड़े थे। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली। थानाध्यक्ष सहयोगियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गए। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। तभी पुलिस ने चारों अभियुक्तों को दबोच लिया । उसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नंदूलाल, पप्पू उर्फ नितिश, दीपू और चंद्र किशोर निषाद को पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर जेल भेज दिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस के सामने जो बयान दिया, वे इंसानी रिश्तों को तार-तार करने वाले लग रहे थे। बताया जाता है कि अरविंद अपने घर का एकलौता चिराग था। उसकी बभनौली गांव के अलावे गोरखपुर शहर में भी बड़ा मकान है, जिस पर उसके सगे रिश्तेदारों की काफी दिनों से निगाह लगी हुई थी। उसकी जायदाद हड़पने की फिराक में उसके भाइयों और चाचा ने योजना बनाकर गन्ना खरीदने के बहाने उसे गोरखपुर से बुलाकर पांच नवंबर को तिवारी पट्टी गांव के पास उसकी हत्या कर उसके शव को नदी मे फेक दिया था। तीन दिन बाद पिपराघाट गांव के पास बरामद कर लिया गया। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सेवरही विजय राज सिह का कहना है कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed