फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पर्यटन विकास के लिए विश्व बैंक की तैयारियां

पर्यटन विकास के लिए विश्व बैंक की तैयारियां

Wed, 13 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Wed, 13 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर के पर्यटन को वैश्विक स्तर का बनाए जाने के लिए मैत्रेय और इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना पर काम चल रहा है। पर्यटन आधारित संसाधनों के विकास और इस माध्यम से रोजगार सृजन की योजना को मूर्तरूप देने के लिए विश्व बैंक भी लग गया है। बुधवार को विश्व बैंक की प्रीपरेशन स्पोर्ट मिशन टीम कुशीनगर का दौरा करने के लिए पहुंच रही है।
विज्ञापन

सात सदस्यीय टीम का नेतृत्व विश्व बैंक की प्रतिनिधि मिस स्टफेनिया कर रही है। टीम में आईएफसी मोनिका, अजय, हसन, प्रतीक, सौविक और आबिद शेख शामिल हैं। सुबह दस बजे टीम के लोग आयुक्त जेपी गुप्ता, डीएम रिग्जियान सैंफिल, पर्यटन उप निदेशक पीके सिंह और पुरातत्व, संस्कृति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। टीम के लोग कला और संस्कृति, पर्यटन विकास से जुड़े स्वयंसेवी संगठनों के लोगों और पर्यटन और होटल कारोबारियों से फीड बैक लेंगे। विश्व बैंक मथुरा के ब्रज गैलरी, आगरा की ताज गैलरी और पूर्वांचल के बौद्ध सर्किट के पर्यटन को वैश्विक स्तर का बनाए जाने के लिए 300 मिलियन यूएस डालर मुहैया करा रहा है। इसके तहत कुशीनगर में पर्यटन विकास की कई परियोजनाओं पर काम होना है। बौद्धकालीन हिरण्यवती नदी का विकास कर उसे पर्यटन के अनुरूप बनाने की योजना का भी प्रस्ताव है। विश्व बैंक योजना के माध्यम से स्थानीय लोक कला, संस्कृति, हस्तकला, पाटरी कला आदि का संरक्षण कर इसे भी पर्यटन विकास से जोड़ेगा। योजना का मकसद कलाकारों को पर्यटन से जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराने की है। विश्व बैंक की सोच है कि पर्यटकों के अधिकाधिक दिनों तक रुकने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे लोगों में भी आत्मनिर्भरता आएगी। प्रीपरेशन स्पोर्ट मिशन टीम दौरे के बाद विश्व बैंक के अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

कोट
विश्व बैंक की टीम के लोग आ रहे हैं। योजना के लांच होने से पर्यटकों के रुकने के दिनों की संख्या बढ़ेगी। अभी तक पर्यटक घंटों में अपना कार्यक्र म समाप्त कर चल देते थे। सबसे बड़ी बात इस योजना से स्थानीय लोककला, हस्तकला संरक्षित होगी और इस माध्यम से लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिग्जियान सैंफिल, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed