फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   वोट लेना है तो बिजली लेकर आओ

वोट लेना है तो बिजली लेकर आओ

Thu, 17 Oct 2013 05:38 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 17 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नेताओं की वादाखिलाफी से आजिज गांव वाले इस बार लामबंद हो गए हैं। गांव के लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में वोट उसी को दिया जाएगा, जो गांव में बिजली लगवाएगा। इसके लिए गांव के लोगों ने गांव के प्रवेश मार्ग पर बैनर लगा दिया है कि वोट लेना है तो बिजली लेकर आओ। बिजली नहीं तो वोट नहीं।
विज्ञापन

विशुनपुरा विकास खंड के गांव सहोदर पट्टी एक ऐसा गांव है, जहां के लोग आजादी के 65 वर्ष बाद भी लालटेन युग में जीवन यापन कर रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि हर बार चुनाव आते ही नेता यहां आते हैं तथा वादा करते हैं कि चुनाव बाद यह गांव बिजली से रौशन होगा। चुनाव बीत जाने के बाद कोई नेता उस गांव की सुध नहीं लेता है। संचार क्रांति के युग में भी अपनों के करीब रहने के लिए इस गांव के लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए एक किलोमीटर दूसरे गांव जाना पड़ता है। इस गांव के लोगों के लिए टीवी, फ्रीज, कूलर आदि भौतिक सुख सुविधा सपने की बात है। आधुनिक युग में इस गांव के छात्रों को पढ़ाई करने के लिए पडरौना शहर में क्वार्टर लेना पड़ता है। इसके कारण गांव के गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई भी ठीक से नहीं हो पाती है। शाम होने के बाद पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है, जिसके कारण यहां किसी अनहोनी की आशंका हमेशा बनी रहती है। इस बार के चुनाव में यहां के लोग लामबंद हो गए हैं। गांव के सद्दाम हुसैन, अजहरूद्दीन, गुलाब हुसैन, भरथ यादव, अनिल, नसरूद्दीन, रविंद्र भारती, राजेश कुशवाहा, इंद्रजीत यादव, हफीज अंसारी, मोहन तथा मन्नू आदि का कहना है कि इस बार के चुनाव में उसी नेता को वोट दिया जाएगा, जो गांव में बिजली लगवाएगा। इसके लिए इन लोगों ने गांव में प्रवेश करने वाले मुख्य रास्ते पर एक बैनर लगा दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि इस बार किसी नेता को गांव में नहीं जाने दिया जाएगा, जब तक गांव में बिजली लगवाने के लिए पोल, तार आदि नहीं गिरा दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed