फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कई जगह बिजली की सप्लाई शुरू नहीं

कई जगह बिजली की सप्लाई शुरू नहीं

Thu, 17 Oct 2013 05:38 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 17 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। तीन दिनों की बरसात के बाद चौथे दिन बुधवार को मौसम कुछ साफ दिखा लेकिन चौथे दिन भी जिले के अनेक जगहों के बिजली सप्लाई चालू नहीं की जा सकी है। बिजली न मिलने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के लोगों का कहना है कि फाल्ट को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को शुरू हुई बरसात सेे जिले के विद्युत व्यवस्था को चरमरा गई है। जिले में कई जगह विद्युत पोल गिर गये थे। जिस वजह से पडरौना नगर के साथ-साथ रामकेाला, कप्तानगंज, लक्ष्मीगंज, दुदही, पटहेरवा सहित अनेक जगहों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गयी थी। कई जगहों पर बिजली के पोल भी गिर गए थे। बरसात की वजह से उनको ठीक करना संभव नहीं था। पडरौना की बिजली तो 18 घंटों के बाद अपने ढर्रे पर आ गयी लेकिन जिले के अन्य जगहों की बिजली अब भी बाधित ही है। इन जगहों की विद्युत सप्लाई चौथे दिन भी चालू नहीं हो सकी है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन्वर्टर भी बैठ गए हैं इस कारण घरों में लालटेन के सहारे कार्य चलाया जा रहा है। तो वहीं लोगों के सामने मोबाइल चार्ज करने की भी समस्या आ गयी है। शहरों में शाम को चलने वाले जेनरेटर के सहारे कुछ समय के लिए उजाला रह रहा है, वहीं शाम ढलते ही गांव में अंधेरा कायम हो जा रहा है। बरसात के कारण गांवों के कीचड़ भरी सड़कों पर अंधेरा होने के बाद चलना दूभर हो गया है। जबकि विभाग के लोगों का कहना है कि विद्युत सप्लाई को चालू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बरसात की वजह से दिक्कतें आ रहीं है। शीघ्र ही सप्लाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed