फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नहर में फेंकी गई बालिका जिला अस्पताल में भर्ती

नहर में फेंकी गई बालिका जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 18 Sep 2013 05:36 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Wed, 18 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
दुदही। नहर में सोमवार की शाम को फेंकी गई बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि बच्ची को उसके पिता ने ही नहर में फेंक दिया था। कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाकर उसे बचा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम ने अधिकारियों को मौके पर भेजकर बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के विजयपुर उत्तरपट्टी निवासी एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने आठ साल की विकलांग बेटी को सोमवार की शाम को विशुनपुरा थानाक्षेत्र के गोडरिया गांव के मोहनपट्टी के पास बड़ी गंडक नहर में फेंक दिया था। आसपास मौजूद कुछ युवकों ने इस बालिका को बचा लिया। बालिका का पिता मौके से फरार हो गया। लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसकी जानकारी मिलते ही डीएम आर. सैंफिल ने तहसील प्रशासन को मौके पर भेजा। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका के परिवार के कुछ सदस्यों को अपने साथ लेकर आए और डीएम के सामने पेश किया तब पता चला कि उस बाप ने गरीबी और बेटी की हालत से तंग आकर यह कदम उठाया था। डीएम ने बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर उसके परिवार को अंत्योदय कार्ड सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed