फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मोदी को पीएम बनाने का लिया संकल्प

मोदी को पीएम बनाने का लिया संकल्प

Wed, 18 Sep 2013 05:36 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Wed, 18 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। गुजरात के मुख्यमंत्री और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से प्रधानमंत्री पद के लिए घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष हिमांशु शेखरन गोपाल के नेतृत्व में हस्ताक्षर एवं संदेश अभियान चलाया। इस अभियान में हर वर्ग के लोगों ने मोदी के समर्थन में हस्ताक्षर किया और अपने संदेश लिखकर बधाई दी।
विज्ञापन

नगर के सुभाष चौक पर करीब 11 बजे भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु शेखरन गोपाल की अगुवाई में युवा पहुंचे और अभियान का शुभारंभ किया। इसमें हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकास पुरुष नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय राजनीति में आने से आर्थिक सुधारों के साथ युवाओं का विकास होगा। देश विकास करेगा तो बेरोजगारी दूर होगी, भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि देश में स्वराज स्थापित करने के लिए मोदी का आना अत्यावश्यक है। मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में युवा वर्ग का सबसे अधिक योगदान होगा। अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बंका सिंह , किसान नेता छोटेलाल सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष उषा सिंह, विपिन बिहारीलाल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, कृष्ण उपाध्याय, राधेश्याम गुप्ता, आनंद कुशवाहा, गुड्डू वर्मा, सुशील शर्मा, अशोक ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

63 मोमबत्तियां जलाकर दीर्घायु होने की कामना
पडरौना। भाजपा ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की 63वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। बैठक के दौरान 63 मोमबत्तियां जलाकर, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाजपाइयों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि नरेंद्र मोदी को नेतृत्व में देश में बनने वाली सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और आतंकमुक्त होगी। भाजपा जब भी सरकार बनाई है उसने सुशासन कायम किया। इस बार भी भाजपा देश को विकास के राह पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने में सक्षम हैं। जिला मंत्री आरती सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय राजनीति में आने से आम जनमानस में आस जगी है। मोदी ही देश को लुटने से बचा सकते हैं।
कार्यक्रम को अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बंका सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप पांडेय, केशवनाथ उपाध्याय, लालबाबू सिंह, सुनील चौहान, मोनू सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक धनंजय तिवारी, प्रेमचंद्र कुशवाहा, संजय सिंह, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान बगेदन यादव, छोटेलाल सिंह, संजीव दीक्षित, पवन सिंह, संजीव मिश्र, कीर्तन बिहारी, प्रभुनाथ गुप्ता, देवेंद्र उर्फ टुन्ना दुबे, राजाराम पुरी, भीखम, मुस्तफा आदि मौजूद रहे।
अल्पसंख्यक मोर्चा ने मोदी का जन्मदिन मनाया
हाटा। कस्बे के अल्पसंख्यक समुदाय के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर जशभन मनाया। इस दौरान इन लोगों ने मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

कस्बे के रहमत नगर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानिश खान और जिला प्रतिनिधि कमालुद्दीन खान की अगुवाई में मुस्लिम समुदाय के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा से प्रधानमंत्री पद के लिए घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक काट कर खुशी का इजहार किया। अल्पसंख्यकों ने मोदी की लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर मुन्नू खान, तौफिक खान, जय प्रकाश शाही, फैजान खान, जमशेद, शक्ति रौनियार, पीयूष जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed