फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शिक्षकों ने प्रधानाचार्य को सम्मानित किया

शिक्षकों ने प्रधानाचार्य को सम्मानित किया

Tue, 17 Sep 2013 05:36 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 17 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस साल राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश केवट का शिक्षकों ने समारोह आयोजित करके सम्मानित किया। शिक्षकों ने उन्हें चांदी की कलम भेंट की। इनका कहना था कि राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलने से इस क्षेत्र के शिक्षकों का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

सोमवार को फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य अविनाश केवट को इस दौरान शिक्षकाें ने सम्मानित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पेंशन प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि शिक्षकों के लिए यह गौरव की बात है कि उनके बीच के शिक्षक अविनाश केवट को प्रदेश सरकार ने राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार शिक्षकाें के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा। अशोक लाल श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाने वाला पुरस्कार बेहद महत्वपूर्ण है। इससे शिक्षकों का सम्मान बढ़ा है। शिक्षक सुदामा चौरसिया, रविशंकर प्रसाद, हरीलाल, सीपीएन सिंह, रामलाल गोसाई, बृजेश कुमार, देवेंद्र कुमार, मयंक श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह आदि ने शिक्षक अविनाश केवट का स्वागत किया। शिक्षक अविनाश ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। शिक्षक को अपने दायित्वों का निर्वहन शुचिता और पारदर्शिता से करनी चाहिए। समारोह की अध्यक्षता संस्कृत के प्रवक्ता दहारी प्रसाद और संचालन डॉक्टर दयानंद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed