{"_id":"70-53596","slug":"Kushinagar-53596-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्रेय परियोजना को लेकर शासन में सरगर्मियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्रेय परियोजना को लेकर शासन में सरगर्मियां तेज
Kushinagar
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। मैत्रेय परियोजना को लेकर शासन में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसके कारण परियोजना के पक्ष व विपक्ष में लामबंदी तेज हो गई है। किसानों के गुटों के साथ प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी मैदान में उतरने लगे हैं। शुक्रवार को मैत्रेय प्रभावित सिसवा महंथ गांव के किसानों ने भी बैठक कर जमीन देने से इनकार किया। जबकि शनिवार को कसया में समाजसेवी डा. विजय शाही ने परियोजना के पक्ष में लामबंदी करने के लिए प्रबुद्ध लोगों की बैठक बुलाई है।
परियोजना को लेकर सरगर्मियों की सुगबुगाहट बृहस्पतिवार को ही शुरू हो गई। बृहस्पतिवार की शाम एक कार्यक्रम में भाग लेने आए कमिश्नर के. रविन्द नायक जिले में थे। सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम में ही उन्हें लखनऊ में बैठक होने की जानकारी मिली और रात दस बजे वे कुशीनगर पहुंचे और एसडीएम मुरलीधर मिश्र को बुलवाया। सूत्रों के अनुसार उन्होंने मैत्रेय के लिए जमीनों के अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल कर कुछ फाइलें भी मंगवाई। जबकि प्रशासनिक सूत्र यह भी बताते हैं कि रात में ही डीएम रिग्जियान सैंफिल को भी लखनऊ बुलाया गया। हालांकि मैत्रेय को लेकर बैठक की बात औपचारिक रूप से तो किसी ने नहीं स्वीकारी, लेकिन साफ इशारा था कि बैठक मैत्रेय परियोजना को लेकर ही बुलाई गई है।