{"_id":"70-53486","slug":"Kushinagar-53486-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने मनाया पार्टी मुखिया का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने मनाया पार्टी मुखिया का जन्मदिन
Kushinagar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 74वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। उनके जन्मदिन के अवसर पर सपाइयों ने केक काटा, गरीबों में कंबल वितरित किया और सपा मुखिया के दीर्घायु की कामना की।
जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव में डा. लोहिया का प्रतिबिंब दिखाई देता है। उन्होंने डा. लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता जैसी योजनाएं चलाकर गरीब छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम को जिला महासचिव शुकुरुल्लाह अंसारी, पूर्व जिला सचिव बालकृष्ण मिश्र, पूर्व प्रत्याशी विजेंद्र पाल, भोला यादव, मिठाई लाल यादव समेत कई सपाइयों ने संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरित किया। सपा के कुछ कार्यकर्ताआें ने इस अवसर पर गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामअवध यादव तथा संचालन कौशल शुक्ल ने किया। इस अवसर पर अशोक मालवीय, शैलेंद्र प्रताप राव, घनश्याम सिंह, विजय यादव, जहीरुल हसन आदि मौजूद रहे।