{"_id":"70-52958","slug":"Kushinagar-52958-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में पीटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में पीटा, गंभीर
Kushinagar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। जमीन की रंजिश के एक मामले में मंगलवार की शाम तुर्कपट्टी महुअवा निवासी राजेश सिंह को पड़ोसियों ने मारकर मरणासन्न कर दिया। गंभीर अवस्था में उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए उन्हें गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव तुर्कपट्टी महुअवा निवासी राजेश सिंह का बगल के कुछ लोगों से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। दीपावली की रात राजेश अपने पुराने घर में दीपक जलाने जा रहे थे। आरोप है कि घात लगाए बैठे विपक्षियों ने इन्हें घेरकर मारना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह से इनकी जान बची। राजेश के घरवालों के मुताबिक आरोपियों ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया था, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई थी। गंभीर अवस्था में संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में तुर्कपट्टी एसओ का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।