फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   भगवान चित्रगुप्त और कलम-दावात की हुई पूजा

भगवान चित्रगुप्त और कलम-दावात की हुई पूजा

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। बृहस्पतिवार को कायस्थों ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त और कलम दावात की पूजा की। रामकोला रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में इस अवसर पर सामूहिक हवन और प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के दिन ही कायस्थ भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। इसके बाद कलम-दावात की पूजा कर सुख और समृद्धि की कामना की गई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक इस दिन संगठन ने जनपद मुख्यालय समेत सभी ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन किया। महासभा ने इस त्योहार को साक्षरता अभियान से जोड़कर मनाया। पदाधिकारियों ने मुसहर बस्तियों में जाकर बच्चाें में नि:शुल्क किताब, कापी, फल आदि वितरित किया। संगठन ने सभी ब्लाक मुख्यालयों पर भगवान चित्रगुप्त का मंदिर स्थापित करने की बात कही है।
विज्ञापन

तीन दिसंबर को होगा जनप्रतिनिधियों का सम्मान
पडरौना। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा तीन दिसंबर को रामकोला ब्लाक के धुंवाटीकर गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर कायस्थ बिरादरी के जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट जनों को सम्मानित करेगी। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें चिकित्सा, खेल, शिक्षा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर नि:शुल्क कानूनी सलाह एवं चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed