{"_id":"70-52914","slug":"Kushinagar-52914-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त चीनी का नहीं हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त चीनी का नहीं हुआ वितरण
Kushinagar
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। त्योहार के अवसर पर जनपद वासियों के लिए 221 मीट्रिक टन अतिरिक्त चीनी आवंटित हुई है। परंतु वितरण की तारीख बीत जाने के बाद भी यह अतिरिक्त चीनी बंटी नहीं है। अधिकांश जगहों पर तो सामान्य आवंटन की भी चीनी वितरित नहीं हुई।
उल्लेखनीय है कि कुशीनगर जनपद में बीपीएल और अंत्योदय राशनकार्ड धारकों के लिए हर माह 992 मीट्रिक टन चीनी का उठान होता है। यह चीनी सस्ते रेट पर सरकारी राशन की दुकानों से वितरित होती है। मार्केट में चीनी का रेट महंगा होने के चलते ही हर बार त्योहार से पूर्व राशन की इन दुकानों पर गरीबों के लिए अतिरिक्त चीनी भी आवंटित होती है। आपूर्ति विभाग के मुताबिक इस बार दीपावली और छठ को देखते हुए सामान्य आवंटन 992 एमटी के अलावा 221 एमटी और आवंटित हुआ, जिससे कि हर बीपीएल व अंत्योदय कार्डधारक को सस्ते रेट पर ज्यादा चीनी मिल सके। इस महीने की 07, 08 और 09 तारीख को वितरण की तिथि पर इस अतिरिक्त चीनी का भी वितरण हो जाना था, परंतु कोटेदारों ने अधिकांश जगहों पर सामान्य आवंटन की ही चीनी नहीं बांटी तो अतिरिक्त आवंटन की बात कौन करे।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि अतिरिक्त चीनी आवंटन के साथ ही कोटेदारों को इस बात की सख्त हिदायत दी गई थी कि वे त्योहार पर नियमित के अलावा प्रत्येक कार्डधारक को सात सौ ग्राम अतिरिक्त चीनी भी वितरित करें। कार्डधारकों को चाहिए कि वे कोटेदार से अपने हिस्से की इस चीनी को मांग लें। जहां कहीं दिक्कत हो तो उसकी शिकायत करें, जांच कराकर जरूर कार्रवाई होगी।