फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हल्के आभूषण की मांग बढ़ी

हल्के आभूषण की मांग बढ़ी

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। धनतेरस और दीपावली पर महंगाई का जबरदस्त असर पड़ा है। इससे एक तरफ तो मिलावटी और नकली चांदी के सिक्के बाजार में आ गए हैं वहीं दूसरी ओर लोगाें के रुझान में भी बदलाव आया है। लोग वजनी आभूषण खरीदने के बजाय हल्के और आकर्षक आभूषण खरीदने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। चांदी के आभूषण की मांग भी कम होती जा रही है। शनिवार को शहर के कुछ सर्राफा व्यवसायियों से रायशुमारी की गई।
विज्ञापन

सर्राफा व्यवसायी हरिनारायण वर्मा बताते हैं कि रानी विक्टोरिया, जार्ज पंचम, इंड वर्क्स के 11.600 ग्राम के पुराने चांदी के सिक्कों की कीमत 1200 रुपये है। इंड वर्क्स के चांदी के सिक्कों में 91.99 प्रतिशत चांदी पाई जाती है। मार्केट में इनसे मिलते-जुलते डुप्लीकेट सिक्के भी हैं। इसे कसौटी पर घिसकर परखा जा सकता है। मार्केट में पुराने और नए दोनों प्रकार के सिक्कों के डुप्लीकेट हैं। इसलिए ग्राहकों को विश्वसनीय दुकान से ही सोने अथवा चांदी के आभूषण तथा सिक्कों की खरीददारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

सर्राफा व्यवसायी राजेंद्र वर्मा का कहना है कि बीस साल पहले और आज के परिवेश में काफी अंतर आ गया है। पहले लोग धनतेरस पर खरीदारी नहीं करते थे लेकिन अब जागरूकता बढ़ी है। वह बताते हैं कि धनतेरस पर खास तैयारी की है। इसके लिए लक्ष्मी-गणेश के पांच ग्राम तथा दस ग्राम के सिक्के हैं। इसके अलावा चांदी के पत्र और चांदी के नोट पांच ग्राम के वजन में मंगाया गया है। इतना ही नहीं लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति तथा चांदी के बर्तन भी बिक्री के लिए मंगा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्राफा संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार स्वर्णकार कहते हैं कि पहले और आज के चलन में काफी अंतर आ गया है। लोग चांदी से ज्यादा सोने के सामान खरीद रहे हैं। वजनी की अपेक्षा हल्के आभूषण खरीदने में लोगों की अधिक रुचि है। स्वर्ण व्यवसायी अरविंद सोनी बताते हैं कि मार्केट में 300 से 1200 रुपये तक के चांदी के सिक्के हैं। हल्के चांदी के सिक्कों तथा आभूषण की मांग ज्यादा है। पहले चांदी पर निवेश करते थे अब सोने के आभूषण पर निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed