फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। जिले भर में विभिन्न संगठनों और संस्थानों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रपिता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। प्राचार्य डॉ. जयगोविंद मिश्र ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किया। राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि पूरा विश्व जिस व्यक्तित्व का सम्मान करता है, वह महात्मा गांधी हैं। मनोज साहा, समशेर मल्ल, प्रमोद श्रीवास्तव, मोहम्मद जहीरुद्दीन, राजेश कुमार गुप्त, छात्र संघ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह सहित विद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित थे। तमकुहीरोड स्थित महात्मा गंाधी जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों और छात्रों ने गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का सस्वर पाठ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार वर्मा ने कहा कि गांधी इस युग के महानायक थे। उन्होंने सत्य, अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई। आज के परिवेश में भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक है। उन्होंने उपस्थित छात्रो,ं शिक्षकों और अभिभावकों को उनके बताए रास्ते पर चलने की सिख दी। इस अवसर पर प्रहलाद केशरी, रामाकांत मिश्र, रामेश्वर वर्मा, अनुज सोनी, विजय वर्मा, रमेश व्याहुत, दुर्गेश मद्धेशिया आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की खिरकिया इकाई से जुड़े व्यापारियों ने भी महात्मा गांधी की शहादत को याद किया। शुक्रवार सुबह चौराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने गांधी जी के आदर्शों को अपनाने की जरूरत बताई। संगठन के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य लल्लन यादव, रामप्रताप कुशवाहा, डॉ. कुर्बान अंसारी, गिरजाशंकर गुप्त, तेज प्रताप तिवारी, योगेंद्र शर्मा सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed