फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत

सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत

Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाटा। इलाज कराकर हाटा से अपने घर लौट रही मां और उनकी एक वर्ष की बेटी की वाहन पलटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार की रात को अहिरौली थाने के मिश्रौली गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि अहिरौली थानाक्षेत्र के गांव पटनी निवासी अमित प्रजापति अपनी चार पहिया गाड़ी से पत्नी मंशा और एक वर्षीय पुत्री एंजल को लेकर हाटा इलाज के लिए आए हुए थे। मंगलवार की रात को ये लोग घर वापस लौट रहे थे। इनकी गाड़ी जैसे ही मिश्रौली गांव के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस घटना में तीनों लोग गाड़ी में बुरी तरह से फंस गए। किसी तरह से लोगों को इसकी जानकारी हुई तो लोग वहां पहुंचे तीनों लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला। लोग तीनों घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया।
जबकि गंभीर रूप से घायल अमित का इलाज चल रहा है। बुधवार को दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed