फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   99 samples report found negative

99 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव, 243 सैंपल की रिपोर्ट अब भी बाकी

Sun, 24 May 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
99 samples report found negative
कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद घोघरा गांव को सील कर दिया गया है। - फोटो : KUSHINAGAR
99 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव, 243 सैंपल की रिपोर्ट अब भी बाकी
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना संक्रमण के मामले जिले में एक तरफ जहां धीरे धीरे बढ़ते जा रहे हैं, वहीं अधिक संख्या में संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने से थोड़ी राहत भी मिलती दिख रही है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 907 सैंपल भेजे हैं, जिसमें 656 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले चार दिनों में 99 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
देश के अलग-अलग शहरों से प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। इनमें अधिक तादाद मुंबई, गुजरात, राजस्थान, पंजाब आदि शहरों से आने वाले लोगों की है। जनपद की सीमा पर पहुंचते ही सुकरौली बार्डर पर इनकी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है। इसके बाद जनपद मुख्यालय पर जिला अस्पताल के बगल में स्थित एमएमसीएच विंग में इन प्रवासी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े पर नजर डालें तो 47957 लोग जिले में आ चुके हैं। इन्हें अपने घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक जिले में जो आठ संक्रमित मिले हैं, वह सभी मुंबई से आए थे। फिर भी एहतियात के तौर पर हर परदेसी पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल 907 संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इनमें 656 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें एक की मौत हो चुकी है, जबकि दो मेडिकल कॉलेज से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और पांच संदिग्ध व्यक्तियों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 243 के सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 47957 लोगों के घरों पर आशा फ्लायर चस्पा किया गया है, ताकि ऐसे लोगों की पहचान की जा सके तथा कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें तथा उनके परिवारवालों को जागरुक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि पिछले चार दिनों में 99 संदिग्ध लोगों के सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें 21 मई को 41, 22 मई को 30 और 23 मई को 28 लोगों के सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई। 24 मई को कोई सैंपल रिपोर्ट नहीं आई।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को चाहिए कि मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पहले से भर्ती चारो संक्रमित व्यक्तियों का दूसरा सैंपल भी लिया गया है, लेकिन अभी उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। सैंपल अधिक एकत्र होने से जांच होने और रिपोर्ट में समय लग रहा है।

पड़री गांव से 12 लोगों को जांच के लिए भेजा गया
पड़री गांव में दस दिन पहले मुंबई से 25 लोग आए थे। 17 मई को 62 वर्षीय बुजुर्ग की सेवरही आइसोलेशन सेंटर में मौत हो गई थी। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने गांव को सील कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में भर्ती यहां के एक युवक की शनिवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को भी गांव में लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने अपनी देखरेख में गांव से 12 लोगों को जांच के लिए भेजा। ये सभी लोग एक ही साथ मुंबई से दस दिन पहले आए थे। वहीं लगातार लोगों की तबीयत बिगड़ने पर गांव में सन्नाटा बना हुआ है। गांव के लोग घरों में कैद हैं। प्रशासन की ओर से सख्ती और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed