फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   93 new teachers got schhols

93 नए शिक्षकों का हुआ स्कूल आवंटन

Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
93 new teachers got schhols
93 नए शिक्षकों का हुआ स्कूल आवंटन
विज्ञापन

अब तक 1250 नवनियुक्त शिक्षकों मिल चुका है विद्यालय
आवंटन प्रक्रिया के दूसरे चरण में 1806 शिक्षकों को मिलेंगे स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रवींद्रनगर स्थित गीता इंटरनेशनल स्कूल में चल रही 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के दूसरे चरण में सोमवार को 93 शिक्षकों को स्कूल आवंटन किया गया। अब तक कुल 1250 शिक्षकों को स्कूल आवंटन कर दिया गया है। शेष 556 शिक्षकों का आवंटन मंगलवार को किया जाएगा।

69 हजार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में 36950 शिक्षक भर्ती से कुशीनगर जिले को 1806 शिक्षक मिले हैं। इन शिक्षकों की ऑनलाइन स्कूल आवंटन प्रक्रिया चल रही है। गत 30 जनवरी को कुल 944 महिला अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटन होना था जिसमें 940 महिला शिक्षकों ने उपस्थित होकर स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी की। रविवार को 414 शिक्षकों के सापेक्ष 322 शिक्षकों को बुलाया गया था। इसके अलावा सोमवार को 324 शिक्षकों को बुलाया गया था। इसमें से 93 शिक्षकों को ही स्कूल आवंटन किया जा सका। अभी 556 शिक्षकों का स्कूल आवंटन शेष है। बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि तैनात शिक्षकों के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया गतिमान है। शेष शिक्षकों का स्कूल आवंटन रिक्त स्कूलों की सूची ऑनलाइन वेबसाइड पर अपलोड होने पर मंगलवार को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed