फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सीओ ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण

सीओ ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण

Fri, 07 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीओ ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण
हाजिरी बनाकर कनिष्ठ लिपिक नदारद
विज्ञापन

जांच में कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित
कृषि विभाग के स्थापना लिपिक के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सीडीओ के निरीक्षण में विकास भवन के कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। हाजिरी बनाकर कनिष्ठ लिपिक नदारद मिले। सीडीओ ने उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी करने और अनुपस्थित कर्मियों से जवाब तलब करने का निर्देश दिया।

सीडीओ राम सूरत पांडेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे एआर कोऑपरेटिव कार्यालय में कृषि पर्यवेक्षक किरन सिंह और वरिष्ठ लिपिक नुरुल हसन अनुपस्थित मिले। लघु सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक राजकुमार रजिस्टर में हाजिरी के बावजूद मौजूद नहीं थे। बताया गया कि गुरुवार को ही वे दुर्घटना में घायल हो गए थे। सीडीओ ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए आरोप पत्र जारी करने का निर्देश दिया। समाज कल्याण विभाग में पेंशन के लिए आईं 65 वर्षीय राजपति निवासी बरहज ने अपनी पीड़ा बताई। सीडीओ ने उनकी पेंशन बनाने का निर्देश दिया। तमकुही के रामनाथ पांडेय किसी का पेंशन बनवाने आए हुए थे। जबकि सत्तार अंसारी तरुअनवा फाजिलनगर किसी की गलत पेंशन को कटवाने आए थे। कृषि विभाग में ऋणमाफी के संबंध में बड़ी संख्या में किसान आए थे। सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी को किसानों की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। कृषि कार्यालय के स्थापना लिपिक सुरेश कश्यप स्वीकृत सीएल भी रजिस्टर पर नहीं चढ़ाए थे। सीडीओ ने इसे लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत जताई। इस दौरान पीडी संजय पांडेय और डीसी मनरेगा प्रेम प्रकाश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed