फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हंगामे की वजह से नहीं हो पाया कोटेदार का चयन

हंगामे की वजह से नहीं हो पाया कोटेदार का चयन

Tue, 28 Aug 2018 11:59 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 28 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
हंगामे की वजह से नहीं हो पाया कोटेदार का चयन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
जटहा बाजार। नरचोचवा गांव में मंगलवार को कोटा का चयन करने गए बीडीओ और एडीओ पंचायत को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। भारी हंगामे के बीच दुबारा चयन नहीं हो पाया। करीब आधा घंटा तक लोगों ने बीडीओ और एडीओ पंचायत के वाहनों को रोके रखा। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के नरचोचवा गांव के कोटेदार महातम की कुछ महीने पूर्व मृत्यु हो गई थी। मृतक कोटेदार की पत्नी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकता के आधार पर उनके नाम से कोटा चयन की मांग की थी। एसडीएम ने बीडीओ को प्राथमिकता के आधार पर चयन करने का निर्देश दिया था। मंगलवार की दोपहर बाद बीडीओ अंबरीश कुमार सिंह और एडीओ पंचायत देवेंद्र मिश्र गांव में कोटा चयन करने पहुंचे। गांव के एक पक्ष नए सिरे से कोटा चयन की मांग करने लगे। दोनों तरफ से जमकर हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख बीडीओ और एडीओ पंचायत अपने वाहनों से जाने लगे, गांव की कुछ महिलाएं और पुरुष उनके वाहनों के आगे खड़े हो गए । करीब आधा घंटा तक लोगों ने अफसरों को रोके रखा। सूचना पर एसओ नेबुआ के एसओ निर्भय नारायण सिंह पहुंचे और लोगों को शांत कराया। एक पक्ष प्राथमिकता के आधार पर मृतक की पत्नी के नाम से कोटा का चयन करने की मांग कर रहा है तो दूसरा पक्ष खुली बैठक के माध्यम से चयन की मांग कर रहा है। बीडीओ अंबरीश सिंह ने बताया कि लोगों की संख्या अधिक थी। जिसके कारण चयन करने में दिक्कत हुई। लोगों को एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को कहा गया है, उसके बाद निष्कर्ष निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed