{"_id":"5b78604f42c79246353baa2b","slug":"91534615631-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर दुकानदारों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी कर दुकानदारों से वसूला जुर्माना
kushinagar
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। पॉलिथीन और डिस्पोजल गिलास के अलावा थर्माकोल के बर्तनों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए शनिवार को रामकोला और हाटा क्षेत्र में छापेमारी की गई। यह कार्रवाई एसडीएम की अगुवाई में हुई। वहां मिले पॉलिथीन सहित अन्य सामानों को जब्त कर लिया।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार सुबह एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी और ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने नगर के गांधी चौक, बस स्टेशन के निकट संचालित दुकानों पर छापा मारा। स्टेशन के निकट संजय जायसवाल, गोविंद, कोहिनूर जनरल स्टोर संचालक और गांधी चौक पर ठेला चालक गामा, पवन, अबोध सिंह, अनिल, मनोज सिंह, रतन और सोनू से एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन श्रवण तिवारी, वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम, घनश्याम शुक्ल, मारकंडेय मणि, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम दिनेश कुुमार और ईओ अजय सिंह ने टीम बनाकर नगर की दुुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन की जांच की। साप्ताहिक बंदी होने कारण केवल मिठाई आदि की दुकानें ही खुली थीं। टीम ने कप्तानगंज चौराहे पर स्थित मिष्ठान की चार दुकानों में एक साथ छापेमारी की। इन सभी दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन के पैकेट मिले। इस दौरान चारों दुकानदारों में प्रत्येक से नौ हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया। ईओ ने बताया कि जांच की सूचना डीएम को भेज दी गई है। रामकोला प्रतिनिधि के मुताबिक कप्तानगंज के एसडीएम प्रमोद कुमार ने रामकोला कस्बे में छह दुकानों में छापा मारा। वहां काफी मात्रा में पॉलिथीन के पैकेट मिले। साथ ही इन दुकानदारों से दस-दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।