फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ATC building builds fast

एटीसी बिल्डिंग के निर्माण में तेजी

Tue, 22 May 2018 11:48 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 22 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ATC building builds fast
amar ujala - फोटो : अमर उजाला
कसया। कुशीनगर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू कराने के लिए जिला प्रशासन भी कमर कर लिया है। डॉ. अनिल कुमार सिंह खुद एयरपोर्ट पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं। वहीं एयरपोर्ट पर निर्माण से जुड़े शेष कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए कार्यदायी कंपनियों को निर्देशित किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर बनने वाला एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी बिल्डिंग) छह मंजिला बनाया जाएगा।
विज्ञापन

राइट्स कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज श्रीवास्तव ने बताया कि नरायनपुर गांव के सामने रनवे के बीच में ही ईदगाह स्थल का मामला सुलझने के बाद तेजी से काम चल रहा है। एक या दो दिन में रनवे का काम पूरी तरह से पूरा हो जाएगा। उसके बाद वहां पेंटिंग का काम कराया जाएगा। उधर, नीरज कंस्ट्रक्शन कंपनी इलाहाबाद की ओर से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी बिल्डिंग) को जल्द तैयार करने के लिए तेजी के साथ कार्य कराया जा रहा है। बता दें कि यह छह तल का बनेगा। इसकी उंचाई लगभग 34 मीटर होगी। इसके लिए खंभे तैयार करने का काम चल रहा है। इस भवन के लिए 214 कंक्रीट के खंभे तैयार करना है। एटीसी बिल्डिंग के बगल में निर्माणाधीन फायर बिल्डिंग के लिए भी कंक्रीट के खंभे तैयार किए जा रहे हैं। खंभे तैयार होने के बाद उस पर स्लैब बनाया जाएगा। इसके अलावा एयरपोर्ट के चारों तरफ अधूरी पड़ी चहारदीवारी का काम भी तेजी के साथ पूरा कराया जा रहा है। एटीसी, फायर बिल्डिंग और चहारदीवारी के कार्यों की निगरानी कर रहे इंजीनियर विमल कुमार ने बताया कि मानक और नक्शे के मुताबिक काम पूरा कराने के लिए जरूरी मजदूर और मैटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है। कुछ महीनों में ही एयरपोर्ट से जुड़े कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed