फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ज्ञापन सौंपा

जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ज्ञापन सौंपा

Wed, 09 May 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। भारतीय गोंडवाना पार्टी की जिला इकाई ने बुधवार को डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं करने की शिकायत की। उनकी मांग थी कि गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सभी तहसीलों को निर्देश दिया जाए।

भारतीय गोंडवाना पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गोंड की अगुवाई में गनेश गोंड, गोरख गोंड, अरविंद गोंड, मनोज कुमार गोंड, उपेंद्र कुमार गोंड, जनार्दन, अक्षयवर, विजेंद्र गोंड सहित कई लोग बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों ने तहसील प्रशासन पर गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम कार्यालय में पहुंचकर प्रभारी अधिकारी को मांगों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुशीनगर जिले में ढाई लाख से अधिक संख्या में गोंड जाति के लोग रहते हैं। इन्हें वर्ष-1977 से ही अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी होता रहा है। इसके लिए शासन स्तर से कई बार शासनादेश भी जारी हुआ है, लेकिन इधर कुछ वर्षों से तहसील प्रशासन की मनमानी के चलते तहसीलों में जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। गोंड बिरादरी के लोग तहसील प्रशासन की हठ के चलते संवैधानिक अधिकार से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने शासनादेश के अनुसार गोंड जाति के लोगों को अनुुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। इस दौरान अमरजीत गोंड, शिवकुमार गोंड, राम ईश्वर गोंड सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed