{"_id":"5a003fdc4f1c1bd1408b4e1d","slug":"91509965788-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव वालों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव वालों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 06 Nov 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लाेग।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। सोमवार को दुदही ब्लॉक के मठिया भोकरिया गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इनका आरोप था कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्राम पंचायत की खुली बैठक भी नहीं कराई जाती है। मनरेगा मजदूरों के खाते में आए हुए धन को भी कुछ लोग दबाव बनाकर खुद ले लेते हैं।
सुबह 10 बजे ही कलेक्ट्रेट पहुंचे इस गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध प्रदर्शन कर रहे इन लोगों ने आरोप लगाया कि श्रम विभाग की तरफ से मजदूरों को जो साइकिल वितरित की गई थी, उसके लिए लाभार्थियों से आठ सौ रुपये लिए गए थे। आवास देने के नाम पर पांच हजार रुपये तथा पेंशन के लिए एक हजार रुपये की मांग हो रही है। ग्राम पंचायत में आज तक कोई भी खुली बैठक नहीं कराई गई। इन लोगों ने नौ सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपकर मामलों की जांच व कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर विजय गौतम, राकेश यादव, पुजारी कुशवाहा, हरमुन प्रसाद, संतोषी भारती, विमला देवी, सोचन प्रसाद, रामसकल यादव, प्रभुनाथ शर्मा, राजाराम शर्मा आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।