फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हर हाथ को रोजगार देगी सरकार - कलराज

हर हाथ को रोजगार देगी सरकार - कलराज

Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
हर  हाथ को रोजगार देगी सरकार - कलराज
पडरौना (कुशीनगर)। गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दमवतिया और सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय रोजगार मेले का उद्घाटन हुआ। पहले दिन ही दोनों जगह आवेदकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि कम कंपनियों के आने की वजह से बेरोजगारों को थोड़ी मायूसी हुई। गीता स्कूल में पहुंचे बेरोजगार दोपहर में हंगामा करने लगे, जिन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया। देर शाम दोनों जगह भीड़ जमा थी।
विज्ञापन

मेला का उद्घाटन करने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि चुनाव के दौरान गांवों में जाने पर आभास हुआ कि इस क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल इन्हें सही मौका नहीं मिल रहा। केंद्र में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली तो बेरोजगार नौजवानों के लिए स्वरोजगार यात्रा स्कीम शुरू की। इसमें जो नौजवान स्वयं का उद्योग खड़ा करने चाहते हैं, उनके लिए मुद्रा बैंकिग के तहत स्वरोजगार का अवसर दिलाया गया। अन्य नौजवानों के लिए देश की प्रतिष्ठित कंपनियों से वार्ता कर रोजगार मेले का आयोजन कराया। देवरिया में बीते सालों में दो बार रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 11 हजार पंजीकृत बेरोजगार नौजवानों में से 1600 को रोजगार का अवसर मिला।
विज्ञापन

कुशीनगर के सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि नौजवान अपनी उर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें तो देश की तस्वीर बदलते देर नहीं लगेगी। उद्घाटन कार्यक्रम को कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध आदि ने भी संबोधित किया। डीएम आंद्रा वामसी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, महामंत्री मारकंडेय शाही, धनंजय तिवारी, विजय शुक्ल, राधेश्याम पांडेय, दिवाकर मणि, अजय शाही, ओपी गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, राधेश्याम दीक्षित, गौतम त्रिपाठी, गोविंद जायसवाल और अमित मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर तक हुआ हंगामा
गीता इंटरनेशनल स्कूल दमवतिया के परिसर में चल रहे रोजगार मेले में आए बेरोजगार युवकों ने दोपहर बाद हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मेले में कम ही कंपनियों के आने की वजह से उन्हें रोजगार के लिए अवसर नहीं मिल पाया। कुछ युवकों ने बताया कि वे लोग सेंट थ्रेसेस स्कूल गए थे तो वहां से गीता स्कूल में भेजा गया। यहां आने पर पुन: सेंट थ्रेसेस स्कूल जाने को कहा जा रहा है। स्कूल के प्रबंधक ओपी गुप्ता ने युवकों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान काफी संख्या में युवक सड़क पर निकल गए जिससे कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई थी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवकों को समझा बुझाकर शांत कराया। सेंट थ्रेसेस स्कूल में भी भीड़ बढ़ने पर एक बार गेट बंद करा दिया गया। इसके कुछ ही देर बाद गेट पर आवेदकों की भीड़ लग गई। युवक अंदर जाने के लिए शोर मचाने लगे। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने अफसरों से बात करके गेट खुलवाया तब जाकर युवक शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed