{"_id":"59886c454f1c1bf2278b45d3","slug":"91502112837-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटने के बाद बेहोश हो गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटी कटने के बाद बेहोश हो गई महिला
Updated Mon, 07 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में भी सोमवार की शाम कमरे में मोबाइल पर बात कर रही 45 वर्षीया महिला की चोटी कटने की चर्चा सामने आई। महिला की चीख सुनकर घरवाले पहुंचे तो वह बेहोश थी और बगल में चोटी के कटे बाल बड़े हुए थे। दुदही सीएचसी में महिला का इलाज चल रहा है।
सिकटिया गांव निवासी सकलदेव पटेल की 45 वर्षीय बेटी मंजू देवी मायके में ही रह रही हैं। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह कमरे में बिस्तर पर बैठकर मोबाइल पर किसी से बात कर रही थीं और छोटी बहन अंजू आंगन में बर्तन धो रही थी। अचानक मंजू की तेज चीख सुनकर छोटी बहन अंजू दौड़ कर वहां पहुंची। मंजू बेहोश थीं और बगल में चोटी कटी पड़ी थी। तब तक घर व गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। बेहोश मंजू को दुदही सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सदमे के कारण महिला बेहोश है। घटना की जानकारी होने पर अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। इस घटना के बाद से अफवाह और तेज हो गई है। महिलाएं बेहद डरी हुई हैं।