फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   8850 flood victims helpless, no aid given

तमकुहीराज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित 12 गांवों के 8850 लोगों को नहीं मिली कोई मदद

Mon, 27 Jul 2020 09:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
8850 flood victims helpless, no aid given
बाढ़ के पानी से घिरा पिपराघाट का मोतीराय टोला। - फोटो : KUSHINAGAR
तमकुहीराज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित 12 गांवों के 8850 लोगों को नहीं मिली कोई मदद
विज्ञापन

तमकुहीरोड। गंडक नदी की बाढ़ से 12 गांवों के 8850 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से प्रभावित इन लोगों को अब तक तहसील प्रशासन की ओर से कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। प्रभावित लोगों ने तहसील प्रशासन से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
पिछले सप्ताह गंडक नदी में 436500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके चलते तमकुहीराज क्षेत्र के छह ग्राम सभाओं के 12 पुरवे बाढ़ से घिर गए थे। तहसील प्रशासन ने जो रिपोर्ट तैयार की है उसके अनुसार पिपराघाट एहतमाली ग्राम सभा के जोगनी गांव में 2050, शिव टोला में 1250, देवनारायन टोला में 1150, उपाध्याय टोला में 250, मोतीराय टोला में 659, नरवा टोला में 950, पिपराघाट मुस्तकिल ग्राम सभा के इमिलिया टोला में 250 और गोलाघाट में 150 लोग बाढ़ प्रभावित हैं। इसी तरह राजपुर खास ग्राम सभा के नरवा टोला में 700, परसा उर्फ सिरिसिया के मुसहरी टोला में 600, अहिरौलीदान के डीह टोला में 650, जवही दयाल के ततवा टोला के 200 लोग हैं। बाढ़ प्रभावित पन्नालाल यादव, शिवपूजन निषाद, राजकुमार, राजपत यादव, राजनाथ सिंह, विश्वनाथ, लालबाबू, नथुनी यादव, केदार, दीनानाथ, ध्रुव निषाद, सरल शर्मा, आदित्य यादव, हरीलाल, विपिन यादव आदि ने तहसील प्रशासन से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। तहसीलदार रामप्यारे का कहना है कि प्रभावित लोगों को शीघ्र सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

बांसी नदी में उफान से सड़कों पर बह रहा पानी
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र की प्रमुख सड़कों और गांवों में जाने वाले प्रमुख संपर्क मार्गों पर बांसी नदी का पानी भरा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब भी कई मार्गों पर पानी लगा है। सेवरही के बाईपास सड़क, टीवी रोड के दमकल घाट से घाट टोला जाने वाली सड़क पर और राजपुर खास के नरवा टोला व जयपुर जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। यही हाल शिव टोला, इमिलिया टोला, डीह टोला, देवनारायन टोला, चौकी टोला, रानीगंज और उपाध्याय टोला जाने वाली सड़क का है। ग्रामीण शर्मा यादव, व्यास कुशवाहा, संजय सिंह, राकेश तिवारी, देवता यादव, डॉ. आरएन यादव, आलोक जायसवाल, पप्पू सिंह आदि ने जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed