फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कुइयां गांव के कोटेदार के दरवाजे पर एकत्र हुए थे गांववाले

कुइयां गांव के कोटेदार के दरवाजे पर एकत्र हुए थे गांववाले

Mon, 03 Dec 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कुइयां गांव के कोटेदार के दरवाजे पर एकत्र हुए थे गांववाले
कोटेदार के खिलाफ गांववालों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कुइयां गांव के राशन कार्डधारकों ने सोमवार को कोटेदार के दरवाजे पर प्रदर्शन किया। ये लोग कोटेदार पर राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे। राशन न मिलने के कारण उन्हें बाजार से महंगे दाम पर राशन खरीदना पड़ रहा है।
प्रदर्शन कर रहे कुइयां गांव के निवासी बाबूलाल, नगई, मनोहर, मंगल, लालजी, रामाशीष, गोविंद, कमलेश, संजय, ब्रह्मा, श्रीनिवास, मनु, राकेश, इंद्रावती देवी, फुलमती देवी, मुन्नी, धनेसरी आदि का आरोप था कि राशनकार्ड की सूची में उनका नाम होने के बावजूद कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। पहले वह ई-पॉस मशीन उपलब्ध न होने का हवाला देकर कार्डधारकों को टरकाता रहा। इधर, मशीन ठीक होने की जानकारी पर राशन लेने पहुंचे तो कोटेदार ने राशन उठान के बाद वितरण की बात कही।
विज्ञापन

गांववालों ने पूर्ति निरीक्षक को इसकी सूचना दी। दोपहर तीन बजे पूर्ति निरीक्षक रत्नेश मिश्रा पहुंचे और कार्डधारकों की बात सुनी और राशन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed