फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   देवरिया बालिका संरक्षण गृह में देह व्यापार का मामला,जिले में चल रही जांच

देवरिया बालिका संरक्षण गृह में देह व्यापार का मामला,जिले में चल रही जांच

Wed, 08 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
देवरिया बालिका संरक्षण गृह में देह व्यापार का मामला,जिले में चल रही जांच
डीएम ने आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का जाना हाल
विज्ञापन

फोटो के साथ
कसया। देवरिया के मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह में लड़कियों से देह व्यापार का मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। अब तक जिले में संचालित दो एनजीओ, 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जांच की गई है।
वहीं डीएम डॉ. अनिल कुमार सिह ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सिरसिया हेतिमपुर पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने विद्यालय के प्रधानाचार्य कक्ष में बैठकर विद्यालय के वार्डेन सुमन और प्रधानाचार्य दुर्गावती देवी से पूछताछ शुरू की। इसमें शिक्षक, शिक्षिकाओं की संख्या, बालिकाओं की उपस्थिति, सुरक्षा के बंदोबस्त, साफ-सफाई, भोजन और रात में लाइट आदि की व्यवस्था की जानकारी हासिल की। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिदेव सिंह तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एस सर और नो सर में बच्चों ने दिया जवाब
जांच के दौरान डीएम ने विद्यालय के एक कक्ष में चल रहे शिक्षण कार्य के दौरान पहुंचे तो बालिकाओं ने अपनी जगहों पर खड़े होकर अनुशासन की तस्वीर प्रस्तुत की। इस दौरान डीएम के किसी भी सवाल का जवाब बालिकाओं ने एस सर और नो सर में दिया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने गेट पर कुछ लोगों की तरफ से किए गए अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ एसओ कसया शैलेश कुमार सिंह को कार्रवाई करते हुए इसे हटवाने का निर्देश दिया। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिदेव सिंह को विद्यालय के खाली पड़े स्थलों पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पौधरोपण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed