{"_id":"5b4a45464f1c1b3b5a8b4b78","slug":"81531594054-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई से 15 सितंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई से 15 सितंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटेवा पेंशन बचाओ मंच की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
पडरौना। ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) पेंशन बचाओ मंच की बैठक शनिवार को नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला संयोजक अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से सुनील पाल को महामंत्री, उपेंद्र कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, आदेश यादव व प्रदीप कुमार गुप्त को जिला संगठन मंत्री तथा प्रमोद मौर्य को जिला सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशीय संगठन मंत्री राजेश यादव मौजूद थे। बैठक में मौजूद संगठन के लोगों को बताया गया कि 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी शिक्षकों को मिलकर कार्य करना है। इस दौरान नुरुल्लाह अंसारी, दिनेश कुशवाहा, राजीव उपाध्याय, परशुराम कन्नौजिया, विनय यादव, राजेश पांडेय, भानु प्रताप सिंह, पंकज यादव, प्रेमचंद्र सैनी, दिनेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।