फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एक घर में खुदाई के दौरान निकले 30 सर्प, दहशत

एक घर में खुदाई के दौरान निकले 30 सर्प, दहशत

Wed, 11 Jul 2018 11:59 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
एक घर में खुदाई के दौरान निकले 30 सर्प, दहशत
snakes - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। शहर के कन्नौजिया वार्ड पश्चिमी के गोलम्बर मुहल्ले के एक पुरानेे घर में मंगलवार की देर शाम नींव की खुदाई के दौरान 30 सर्प निकलने से लोग दहशत में आ गए। मौके पर पहुंचे कुछ साहसी लोगों ने सर्पों को एक-एक कर डिब्बे में बंद कर दिया। बाद में सपेरा बुलाकर उन्हें डिब्बा सौंप दिया गया।

कन्नौजिया वार्ड पश्चिमी के गोलम्बर मुहल्ला निवासी पिंटू साहा अपने पुराने मकान की मरम्मत करा रहे हैं। मंगलवार की शाम को नींव व फर्श की खुदाई का कार्य हो रहा था। इसी दौरान एक जगह से एक सर्प निकला। मजदूरों ने फावड़े से वहां की मिट्टी हटाई तो नीचे एक ही पास छोटे-बड़े 30 सर्प दिखाई दिए। किंग कोबरा (गेंहुअन) प्रजाति के ये सभी सर्प डेढ़ से दो फुट लंबे थे। मिट्टी से बाहर निकलकर सर्प जमीन पर रेंगने लगे। यह देख परिजन सहम गए और शोर मचाने लगे। मुहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ साहसी लोगों ने डंडे के सहारे इन छोटे सर्पों को प्लास्टिक के डिब्बे में डालकर उसका मुंह बंद कर दिया। सपेरा बुलाकर उन्हें सर्पों का यह डिब्बा सौंप दिया गया। पिंटू ने बताया कि कुछ दिन पहले घर में करीब साढ़े तीन फीट लंबा गेंहुअन सर्प भी दिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed