{"_id":"599828a64f1c1b92788b4822","slug":"81503144102-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के घर पर शव रखकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के घर पर शव रखकर हंगामा
Updated Sat, 19 Aug 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। घूरछपरा गांव में शनिवार की सुबह डेढ़ वर्ष की एक बच्ची की मौत के बाद विवाद शुरू हो गया। बच्ची के घरवाले एक महिला पर टोटका करके बच्ची की जान लेने का आरोप लगा रहे थे। उन लोगों ने बच्ची का शव उस महिला के दरवाजे पर रख कर न केवल हंगामा किया, बल्कि उस महिला की पिटाई भी कर दी। बाद में डॉयल 100 की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता के बाद बच्ची का अंतिम संस्कार हुआ। जटहां बाजार थाने की पुलिस इस घटना से बेखबर रही।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के घूरछपरा गांव में डेढ़ वर्षीय एक बच्ची की तबीयत शुक्रवार की रात में खराब हो गई थी। शनिवार की सुबह घरवाले बच्ची का इलाज कराने जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके बाद शव लेकर गांव में आए और उसे एक महिला के दरवाजे पर रख कर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि बच्ची खेलते हुए उस महिला के दरवाजे पर गई थी, जहां उसने बच्ची को टोटका यानी जादू-टोना कर दिया। इसी के चलते बच्ची बीमार पड़ी और उसकी मौत हुुई। इस बीच दोनों पक्षों में न केवल विवाद हुआ बल्कि कुछ लोगों ने उस महिला की पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर डॉयल 100 की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों में समझौता हुआ। तब जाकर बच्ची का अंतिम संस्कार हुआ। इस संबंध में एसओ विनोद कौल का कहना था कि उनकी ड्यूटी सीएम की सुरक्षा में लगी है। इसलिए घटना की जानकारी नहीं हो पाई।