{"_id":"59981c774f1c1b92788b4758","slug":"81503140983-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन को गलत रिपोर्ट भेज रहा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन को गलत रिपोर्ट भेज रहा जिला प्रशासन
Updated Sat, 19 Aug 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर जिला प्रशासन प्रदेश सरकार को गुमराह कर रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हुई हैं, जबकि प्रशासन अपनी रिपोर्ट में इस क्षति को काफी कम बता रहा है।
यह आरोप बसपा नेता व यूपी एग्रो के पूर्व चेयरमैन जावेद इकबाल ने लगाया। वह शनिवार को संवाददाताओं से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद स्थिति साफ हो जा रही है। किसानाें की हजारों एकड़ फसलें बाढ़ में बर्बाद हो गई हैं, लेकिन प्रशासन किसानों को कोई मदद दिलाना तो दूर उनकी क्षति का आंकलन भी मनमाने तरीके से कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पडरौना नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के मामले में भाजपा और प्रदेश सरकार अड़ंगा लगा रही थी। जनहित याचिका दाखिल होने के बाद हाईकोर्ट ने इसके विस्तार पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। यही वजह है कि जनता में भी इस सरकार के प्रति असंतोष पनप रहा है।