{"_id":"5968abe84f1c1b4e4a8b4ed2","slug":"81500031976-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत मछरिया बसंत भारती का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत मछरिया बसंत भारती का मामला
Updated Fri, 14 Jul 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। दुदही क्षेत्र के ग्राम पंचायत मछरिया बसंत भारती के कुछ लोगों ने शुक्रवार को गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर प्रदर्शन किया। यह लोग खाद्यान्न वितरण में मनमानी, कार्डधारकों के साथ अभद्रता करने और घटतौली का आरोप लगा रहे थे। इन लोगों ने चेतावनी दी कि कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो विरोध में सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे। उसके बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम तमकुही को ज्ञापन सौंपा।
इस गांव के रसूल अंसारी, रामायण मद्धेसिया, सरोज देवी, हाकिम अंसारी, नथुनी देवी, मंजू देवी, टुघरी, गिरजा, संजीव गुप्ता, सुमेशर गुप्ता, उमाशंकर, शिवजी, छोटेलाल, बेचू अंसारी, टुनटुन सहित कई लोगों ने कोटे की दुकान के समक्ष प्रदर्शन किया। इनका आरोप था कि कोटेदार कार्डधारकों को राशन व अन्य सामग्रियां देने की बजाय उनके साथ अभद्रता करता है। मनमानी तरीके से राशन वितरण और घटतौली से कार्डधारक परेशान हैं। इन लोगों ने प्रदर्शन के बाद तमकुहीराज तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।