{"_id":"596756a94f1c1b2b0c8b4ba8","slug":"81499944617-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में डूबने से दो बच्चों की मौत
Updated Thu, 13 Jul 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बरसात के चलते गड्ढों में लगे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। एक घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की है, जबकि दूसरी पटहेरवा थाना क्षेत्र की। दोनों के घरवालों ने बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया।
बेलवा कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव भठहीं बुजुर्ग में बुधवार की शाम आठ वर्षीय अंकित पड़ोस के हम उम्र बच्चों के साथ गांव के समीप स्थित पोखरे के किनारे खेल रहा था। खेलते वक्त पैर फिसलने की वजह से पोखरे में डूब गया। जानकारी होने पर पहुंचे गांव के लोगों ने उसे पोखरे से बाहर निकाला। इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी ले जाते वक्त रास्ते में ही बालक की मौत हो गई। इस संबंध में एसओ उमाशंकर यादव का कहना है कि मृत बालक के घरवालों की तरफ से भी कोई सूचना नहीं दी गई है। घटना की जानकारी कराई जाएगी। पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी मोबिन अंसारी की सात वर्षीया बेटी तैय्यबा बुधवार की शाम बकरी चराने गई थी। शाम को रोहुआ ताल के किनारे वह बच्चों के साथ नहाते वक्त पानी में डूब गई। हल्ला होने पर घरवाले पहुंचे और शव लेकर वापस लौटे। बाद में अंतिम संस्कार कर दिया।