{"_id":"596752eb4f1c1bac488b45f9","slug":"81499943659-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव परिवहन ने जायजा लेने के लिए भेजी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव परिवहन ने जायजा लेने के लिए भेजी टीम
Updated Thu, 13 Jul 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। रोडवेज बस स्टेशन कसया के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। इस बस स्टेशन पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन ने फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव परिवहन के निर्देश पर एक टीम ने बस स्टेशन पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
सांसद राजेश पांडेय ने बीते मई महीने में मैनपुर कोट में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कसया बस स्टेशन के विकास समेत कई अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया था। शासन स्तर से बस स्टेशन के विकास के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। बृहस्पतिवार को पहुंची इस टीम ने यहां का जायजा लेने के बाद सांसद आवास पर जाकर भी इस मामले पर चर्चा की। इसके बाद सांसद राजेश पांडेय, डीएम आंद्रा वामसी व एसपी यमुना प्रसाद बस स्टेशन पहुंचे और दुबारा बस स्टैंड का मुआयना कर सुविधाएं विकसित करने के संबंध में बातचीत की। डीएम ने स्टेशन इंचार्ज बाबूराम सिंह को बुलाकर यहां से आने जाने वाली बसों की संख्या व रूटों के बारे में जानकारी ली। डीएम ने पत्रकारों से बताया कि प्रमुख सचिव परिवहन की तरफ से भेजी गई टीम ने सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। बस स्टैंड पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित करने के लिए जल्द ही डीपीआर शासन को भेजा जाएगा।