{"_id":"594d14e34f1c1b89438b45b4","slug":"81498223843-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला
Updated Fri, 23 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव मुन्नीपट्टी के सामने शुक्रवार को दोपहर बाद एक युवती ने बड़ी गंडक नहर में छलांग लगा दी। युवती के साथ मौजूद युवक घटना के बाद मौके से भाग निकला। जानकारी होने पर पहुंचे युवती के घरवालों ने नहर में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पानी अधिक होने की वजह से कुछ पता नहीं लगा। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है। परंतु घरवालों की तरफ से अब तक कोई तहरीर नहीं दिए जाने की वजह से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का बगल के गांव के एक युवक से संबंध था। शुक्रवार को दोनों बड़ी गंडक नहर के किनारे बैठे थे। अचानक किसी बात को लेकर इनके बीच कहासुनी होने लगी। नाराज युवती ने पानी से भरे नहर में छलांग लगा दी। यह देख युवक वहां से भाग निकला। कुछ ही देर में घटना की जानकारी युवती के घरवालों को हो गई। बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और गोताखोरों की मदद से नहर में युवती की तलाश शुरू हो गई। जानकारी होने पर तरयासुजान पुलिस भी पहुंची। शाम को एएसपी हरि गोविंद और सीओ तमकुहीराज जनार्दन तिवारी भी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक युवती का कुछ पता नहीं चल सका था।
इस संबंध में सीओ जनार्दन तिवारी ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती की तलाश कराई जा रही है। घरवालों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।