फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   76 lac BAKAYA

कुशीनगर: सरकारी विभागों से टैक्स नहीं वसूल पा रही नगर पालिका, 76 लाख बकाया

Sat, 18 Feb 2023 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Feb 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
76 lac BAKAYA
पडरौना ( कुशीनगर)। बिजली निगम किसी उपभोक्ता का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट देता है। लेकिन निगम की तरफ से नगर पालिका गृहकर और जलकर कई साल से नहीं जमा किया जा रहा है। अकेले बिजली निगम नहीं, बल्कि कई सरकारी विभागों पर नगर पालिका का टैक्स 76 लाख व 37 हजार रुपये की राशि बकाया है। नगर पालिका इन विभागों से टैक्स नहीं वसूल पा रही है। पालिका की ओर से केवल नोटिस दिया जा रहा है। आरसी किसी भी विभाग की जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

नगर पालिका सरकारी 16 विभाग से टैक्स वसूलती है। बिजली निगम वर्ष 2018-19 से टैक्स नहीं दे रही है। इस इसका बकाया 14,70,000 रुपया है।अंतिम हिसाब ही नहीं कराया गया है। पांच से दस लाख तक का प्रतिवर्ष कर बिजली निगम के पास हमेशा बकाया रहता है। दूसरे नंबर पर मुख्य चिकित्साधिकारी का 12,98,000 रुपया बकाया है। आबकारी विभाग का 5,89,000 रुपया, लोक निर्माण विभाग 1,61280 रुपये सहित अन्य विभागों का 76,37,000 रुपये बकाया है। नगर पालिका इन करों से मिली धनराशि को नगर के विकास कार्यों पर खर्च करती है। इस रकम से पथ प्रकाश, सफाई उपकरण, फागिंग, कार्यालय खर्च सहित अन्य का इंतजाम होता है। विभागों की ओर से कर नहीं जमा किए जाने से यह सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

00000
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विभागों से टैक्स वसूलना टेढ़ी खीर

नगरपालिका के कर्मचारियों के लिए सरकारी विभागों से कर वसूल करना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। नियमों के मुताबिक अगर कोई विभाग कर जमा करने में कोताही बरतता है।तो नगरपालिका के आग्रह पर डीएम के यहां से आरसी जारी की जाती है। हैरानी की बात है कि कई विभाग वर्षों से टैक्स जमा नहीं किए है। आरसी भी जारी नहीं हुई है।
000000
सरकारी विभागों से बकाया टैक्स की वसूली की जा रही है। जल्द ही बकाया पूरा करा लिया जाएगा। इसके लिए लगातार बैठक भी की जा रही है।
महात्मा सिंह, उपजिलाधिकारी पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed