{"_id":"59f9c9324f1c1bca678b87b0","slug":"71509542194-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एकड़ गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एकड़ गन्ने की फसल जली
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 01 Nov 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा। बुधवार को अहलादपुर गांव के एक व्यक्ति के गन्ने के खेत में बिजली का तार गिरने से आग लग गई। इस घटना में खेत में खड़ी दो एकड़ गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा तफरी जैसी स्थिति हो गई थी।
पटहेरवा फीडर से जुड़े अहलादपुर गांव से 11 हजार वोल्ट का तार मतलूक छापर टोले तक जाता है। बीते रविवार को मतलूक छापर में तार के टकराने से लाइन में खराबी आ गई। इसके बाद अहलादपुर से मतलूक छापर जाने वाली सप्लाई काट दी गई थी। परंतु बुधवार को बिजली के तार अहलादपुर गांव के पप्पू राय के गन्ने के खेत में गिरे तो वहां आग लग गई। गांव वालों के अनुसार कटे तार में भी विद्युत प्रवाहित हो रही थी। खेत में तार गिरने के कुछ मिनट बाद ही गन्ने की फसल जलने लगी।
लोगों ने आग बुझाने के लिए जेई के नंबर पर फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने फाजिलनगर उपकेंद्र पहुंचकर पटहेरवा फीडर की सप्लाई बंद कराई। इसके बाद खेत में लगी आग को बुझाया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब दो एकड़ गन्ने की फसल जल गई।