{"_id":"59cd316d4f1c1bce538b4cb3","slug":"71506619757-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियों की वजह से चार दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टियों की वजह से चार दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। दशहरा, मुहर्रम सहित विभिन्न त्योहारों के चलते बैंक चार दिन बंद रहेंगे, लेकिन बैंकों के बंद होने के एक दिन पहले ही पडरौना नगर के सभी एटीएम दगा दे गए। बृहस्पतिवार को लोग रुपये के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकते रहे।
दुर्गा पूजा, दशहरा और मुहर्रम के अलावा अन्य छुट्टियों की वजह से बैंक शुक्रवार से चार दिनों के लिए बंद होने वाले हैं। दो अक्टूबर को गांधी जयंती ही है। ऐसे में छुट्टियों के चलते उत्पन्न होने वाली रुपये की किल्लत को भांपकर लोगों ने एटीएम से रुपये निकालना चाहा, लेकिन भीड़ इतनी अधिक रही कि ज्यादा एटीएम दोपहर में ही खाली हो गए, जहां रुपये बचे भी थे, वह भी शाम तक बंद हो गए। नतीजा यह हुआ कि लोग रुपये के लिए नगर के विभिन्न एटीएम पर भटकते रहे।
भारतीय स्टेट बैंक की पडरौना मुख्य शाखा के प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दशहरा, मुहर्रम आदि छुट्टियों की वजह से बैंक चार दिन लगातार बंद रहेंगे। उनका कहना था कि छुट्टियों में भी एसबीआई के एटीएम में रुपये रखे जाएंगे, जिससे खाताधारकों को असुविधा न हो।