{"_id":"596214704f1c1b4c718b4676","slug":"71499599984-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरवलिया में दो दिनों में दो मुसहर व्यक्तियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरवलिया में दो दिनों में दो मुसहर व्यक्तियों की मौत
Updated Sun, 09 Jul 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। दुदही क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरवलिया में इलाज के अभाव में दो दिन में दो मुसहरों की मौत हो गई। मुसहर बस्ती में दो व्यक्तियों की मौत से मातम छाया हुआ है। मौके पर तहसीलदार ने पहुंचकर जानकारी ली और मृतक के परिवारीजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
बीमार बाबूलाल मुसहर (55) की इलाज के अभाव में बीते शनिवार की सुबह मौत हो गई थी। मृतक के घरवाले और मुसहर बस्ती के लोग अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार की सुबह राजकुमार पुत्र महेंद्र की मौत हो गई। उनकी पत्नी लक्ष्मीना ने बताया कि राजकुमार तीन माह से मियादी बुखार से पीड़ित थे। 48 डिस्मिल खेत बंधक रखकर इलाज में खर्च कर दिया, लेकिन बीमारी ठीक नहीं हुई। रुपये के अभाव में समुचित इलाज न होने से मौत हो गई। लेखपाल देवचंद प्रसाद ने तहसील प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार रामप्यारे ने परिवारीजनों व गांव के लोगों से बात की और पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया।