{"_id":"5f4513138ebc3e3cce36ecc7","slug":"7-years-old-boy-dead-due-to-sting-of-bees-kushinagar-news-gkp3629807143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के डंक से सात वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के डंक से सात वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुमक्खियों के डंक से सात वर्षीय बालक की मौत
तरयासुजान(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के गांव भुलिया अगरवां के भगत टोले पर मधुमक्खियों के डंक से सात वर्षीय बालक बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन तमकुहीराज सीएचसी लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही बालक की मौत हो गई।
भुलिया अगरवां के भगत टोला निवासी राजेश रावत का सात वर्षीय पुत्र ध्रुप सोमवार की देर शाम अपने घर की छत पर कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों ने छत के बगल में स्थित बांस में लगे मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया। यहां से उड़ी मधुमक्खियों को देख बाकी बच्चे तो भाग खड़े हुए, लेकिन ध्रुप छत पर ही रुका रह गया। मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चे को डंक मारकर जख्मी कर दिया। शोर होने पर परिजनों ने धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया और इसके बाद छत पर पहुंचे तो ध्रुप अचेत होकर गिर पड़ा था। परिजन उसे नजदीक के झोला छाप के पास ले गए जिसने बच्चे की हालत गंभीर देखकर सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। तमकुहीराज सीएचसी लेकर आते वक्त रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई।