{"_id":"69a0b2b686f9ad454c034696","slug":"647-candidates-skipped-the-up-board-exam-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-155530-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 647 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 647 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा
Fri, 27 Feb 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी निगरानी में चल रही हैं। प्रथम पाली में बृहस्पतिवार को जिले के 16 परीक्षा केंद्र और द्वितीय पाली में 145 केंद्रों पर द्वितीय पाली में परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत कुल 9478 परीक्षार्थियों में 8829 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 647 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम पाली में इंटर की कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 196 परीक्षार्थियों में से 172 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 22 परीक्षा छोड़ दिए। इसी तरह दूसरी पाली में इंटर की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 9282 परीक्षार्थियों में से 8657 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 625 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। केंद्रों का जिला प्रशासन की तरफ से गठित सचल टीमें, जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करते रहे। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को चेतावनी दी गई कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।