फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   630 liters of liquor recovered from Scorpio, smuggler arrested

Kushinagar News: स्कॉर्पियो से 630 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
630 liters of liquor recovered from Scorpio, smuggler arrested
कुशीनगर। गोपालगंज के कुचायकोट थाने की पुलिस ने जिले के सीमावर्ती इलाका तरयासुजान क्षेत्र के एक तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में तस्कर ने बताया कि शराब की खेप गोपालगंज जिले के ही एक मुखिया के यहां ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। इधर जिले के सीमावर्ती इलाकों के तस्कर लगातार शराब की खेप को बिहार में सप्लाई करते पकड़े जाते हैं। गोपालगंज में पिछले एक माह में कई बार ऐसे तस्कर पकड़े गए जिनका ताल्लुक कुशीनगर जिले से जुड़ा हुआ था। सीमावर्ती इलाकों के तस्करों ने शराब की खेप को बिहार में सप्लाई करने का अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को सूचना के आधार पर यूपी बिहार सीमा पर गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बघौच मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो में बीच और पीछे की सीट के नीचे रखी 630 लीटर देसी शराब के साथ कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ निवासी जीतू कुमार उर्फ लालू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed