फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   61,590 cases settled in National Lok Adalat

कुशीनगर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 61,590 वादों का हुआ निस्तारण

Sun, 12 Feb 2023 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Feb 2023 04:37 AM IST
विज्ञापन
61,590 cases settled in National Lok Adalat
पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। इसमें 61,590 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के 3,624 वादों का निस्तारण किया गया। इससे जुर्माने के रूप में 8,09,54,479 रुपये वसूलकर राजकीय कोष में जमा कराए गए। मोटर दुर्घटना से संबंधित 100 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को 6,72,17,796 रुपये मुआवजे के तौर पर दिलाए गए।

पारिवारिक न्यायालयों में 17 वादों में सुलह के आधार पर निस्तारण कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से संबंधित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर 2,021 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए 13,55,21,239 रुपये टोकन मनी के रूप में ऋणधारकों से वसूले गए। एनआई एक्ट में दो वाद तथा राजस्व के 345 वादों का निस्तारण किया गया। इस तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 61,590 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी न्यायालयों के न्यायाधीश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed