फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   irregularities found in pm awas yojna

पक्के मकान वाले को दे दिया आवास

Tue, 25 Sep 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
irregularities found in pm awas yojna
झोपड़ी के बाहर बैठा महेश।  - फोटो : अमर उजाला
हाटा। गरीबों को आवास देने की योजना में पात्रता को दरकिनार और अपात्रों को आवास दिया जा रहा है। ऐसा ही मामला विकास खंड मोतीचक के झांगा गांव में पकड़ में आया है।
विज्ञापन

मोतीचक विकास खंड के गांव झांगा बाजार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को आवास स्वीकृत हुआ है।

आरोप है कि इसमें कई अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर बनवा दिया गया है। जबकि इसी गांव के कई गरीब लोगों को आवास से वंचित कर दिया गया। गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत कर जांच की मांग उठाई। जिसके बाद बीडीओ ने एडीओ से जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर झांगा बाजार की तजीबुन, मीना, और पिंकी को आवास स्वीकृत किया गया है, लेकिन इन लोगों के पास पहले से पक्का मकान है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन लोगों ने दूसरी मंजिल पर आवास बनवाया है। जबकि नियम है कि जिसके पास पक्का मकान हो उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र नहीं माना जा सकता है। अगर मकान जर्जर है तो उसकी मरम्मत के लिए कुछ धनराशि देने का प्रावधान है। लिखित शिकायत पर इस गांव के कुल 22 प्रधानमंत्री आवासों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आए अनियमितता के अलावा शिकायतकर्ता का आरोप है कि कई नाबालिगों और पेंशनरों के भी आवास बनवाए गए हैं। डीडीओ ने बताया कि दूसरी मंजिल पर प्रधानमंत्री आवास बनाना गलत है। जबकि बीडीओ चंद्रशेखर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed