{"_id":"593fc6124f1c1b2f098b456b","slug":"61497351698-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिर कर घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिर कर घायल युवक की मौत
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बोदरवार रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की भोर में 28 वर्षीय युवक सप्त क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। कप्तानगंज सीएचसी के डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। बीते नौ जून को इस युवक की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था, जिनसे मिलने की खुशी में युवक घर आ रहा था।
रामकोला थाना क्षेत्र के धोधरही गांव निवासी दुर्गेश कई वर्षों से दिल्ली रहकर सिलाई करके परिवार का भरण पोषण करते थे। बीते 9 जून को दुर्गेश की पत्नी रीना को बेटा पैदा हुआ। खबर सुनकर दुर्गेश ट्रेन से घर वापस आ रहे थे। मंगलवार की भोर में बोदरवार रेलवे स्टेशन के पास वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। रेलवे पुलिस ने घर वालों को इसकी सूचना दी। घायल दुर्गेश को कप्तानगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही दुर्गेश की मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था।