{"_id":"6a88b694bd1e0805e6037429","slug":"600-students-join-abvp-in-itwa-kushinagar-news-c-227-1-sdn1035-163237-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: इटवा में 600 विद्यार्थियों ने ली अभाविप की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: इटवा में 600 विद्यार्थियों ने ली अभाविप की सदस्यता
Sat, 22 Aug 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को इटवा नगर इकाई की ओर से रईस अहमद इंटर कॉलेज में अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को संगठन के शैक्षिक, सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई। अभियान में 600 विद्यार्थियों ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की।
विभाग संगठन मंत्री अंकित ने कहा कि विद्यार्थी परिषद युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को संगठन से जोड़कर उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महताब आलम ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच चलाए जा रहे जागरूकता व संगठनात्मक अभियानों की सराहना की।
विज्ञापन
कार्य सह संयोजक राहुल चौरसिया ने कहा कि सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को राष्ट्रहित, समाजहित और छात्रहित से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अभाविप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।