{"_id":"61cb3f0ff0d63a2af32574bc","slug":"60-select-for-tricycle-kushinagar-news-gkp421582375","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए 60 दिव्यांगों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए 60 दिव्यांगों का हुआ चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए 60 दिव्यांगों का हुआ चयन
- विकास भवन परिसर में आयोजित हुआ पंजीकरण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विकास भवन परिसर में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की तरफ से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें कुल 99 दिव्यांगों ने आवेदन किया, जिसमें से 60 दिव्यांगों का चयन किया गया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनुरिता ने बताया कि जिले के दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिया जाना है। इस योजना में पंजीकरण के लिए विकास भवन परिसर में पंजीकरण शिविर लगाया था। इसके लिए आवेदन कि कुल 99 दिव्यांगों में से 60 दिव्यांगों का चयन किया गया है। जबकि 22 आवेदक अनुपस्थित रहे। 11 अपात्र एवं छह आवेदन जांच में अपूर्ण पाया गया। अपूर्ण पाए गए आवेदकों को पुन: पूर्ण प्रपत्रों के साथ अगले परीक्षण शिविर में बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में चयनित 31 आवेदकों को सम्मिलित करते हुए अब तक कुल 91 लाभार्थियों को चयनित कर लिया गया है।